छावनी कस्बे में मशाल जुलूस निकाल कर जताया बिहार एन्काउन्टर का विरोध

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

बिहार के भोजपुर जिले में भरत भूषण तिवारी की पुलिस एनकाउंटर में मौत पर युवाओं और ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शहीद स्थल पर मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

छावनी कस्बे में मशाल जुलूस निकाल कर जताया बिहार एन्काउन्टर का विरोध

बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। बिहार के भोजपुर जिले में भरत भूषण तिवारी की पुलिस एनकाउंटर में मौत के मामले को लेकर छावनी कस्बे में युवाओं और ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने मशाल जुलूस निकालकर विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने छावनी शहीद स्थल पर पहुंचकर दो मिनट का मौन रखकर भरत भूषण तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित की और मामले की निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि भरत भूषण की पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। प्रदर्शन में ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष नवीन दूबे, सपा नेता प्रवीण पाठक, कैप्टन कृष्णचंद्र पाठक, राहुल तिवारी, भृगुवंशमणि पांडेय, दीपक पंडित, रजनीश मिश्र, गणेश दूबे, जितेंद्र पांडेय, पैड़ा वाले बाबा, दुर्गेश धर द्विवेदी, अतुल पंडित, प्रवीण सिंह, अनुराग पांडेय, प्रभात मिश्रा, अर्जुन सोनी, सत्यम मिश्रा, अंकित मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।