छात्र नेता शान मुहम्मद हाउस अरेस्ट
हिन्दुस्तान, मेरठ
दलीत नेताओं के साथ मारपीट प्रकरण में आईपीएस अविनाश पांडेय पर मुकदमा और प्रदर्शनकारियों पर दर्ज मुकदमे खत्म करने की मांग को लेकर महापंचायत को रोकने हेतु पुलिस ने समस्त दलित नेताओं को नजरबंद कर दिया। भीम आर्मी छात्रसभा के छात्र नेता शान मुहम्मद को भी हाउस अरेस्ट किया गया।

दलित नेताओं के साथ मारपीट प्रकरण में आईपीएस अविनाश पांडेय पर मुकदमा दर्ज कराने और प्रदर्शनकारियों पर दर्ज मुकदमें खत्म कराने की मांग को लेकर शहर के कमिश्नरी चौराहे पर प्रस्तावित महापंचायत को असफल करने के लिए पुलिस प्रशासन ने जिलेभर के दलित नेताओं को उनके घरों में नजरबंद कर दिया। किठौर में भीम आर्मी छात्रसभा के वेस्ट यूपी प्रभारी छात्र नेता शान मुहम्मद को भी पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। इस दौरान शानमुहम्मद ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकारें हर मोर्चे पर विफल हैं। विकास, रोजगार, शिक्षा, सुरक्षा देने के बजाए सरकार तानाशाही पर उतर गई हैं।


