बलरामपुर: 38 लाख रुपये मूल्य के मादक पदार्थ किए गए नष्ट

हिन्दुस्तान, बलरामपुर
Follow us on Google News
share

बलरामपुर पुलिस ने ऑपरेशन दहन के तहत 14.247 किलोग्राम मादक पदार्थों को नष्ट किया, जिसका मूल्य 38.01 लाख रुपये है। चरस, मार्फिन, गांजा और नशीली गोलियों का नष्ट होना पर्यावरण मानकों का पालन करते हुए किया गया। पुलिस अधीक्षक ने नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने का आश्वासन दिया।

बलरामपुर: 38 लाख रुपये मूल्य के मादक पदार्थ किए गए नष्ट

बलरामपुर, संवाददाता। नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जनपद पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन दहन के तहत 38.01 लाख रुपये मूल्य के 14.247 किलोग्राम मादक पदार्थों को नष्ट कराया। चरस, मार्फिन, गांजा और नशीली गोलियों सहित विभिन्न मादक पदार्थों को पर्यावरणीय मानकों का पालन करते हुए उच्च क्षमता वाले इंसीनरेटर में जलाकर नष्ट किया गया। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर कोतवाली नगर, देहात, गौरा चौराहा, पचपेड़वा, हरैया व सादुल्लाहनगर में दर्ज नौ अभियोगों से संबंधित मादक पदार्थों को नष्ट कराया गया। बलरामपुर चीनी मिल्स स्थित पावर प्लांट में स्थापित उच्च क्षमता वाले इंसीनरेटर के माध्यम से पूरी की गई।

इस दौरान पर्यावरण संरक्षण व सुरक्षा से जुड़े सभी निर्धारित मानकों का पालन किया गया, ताकि नष्ट किए जा रहे मादक पदार्थों का किसी भी रूप में दुरुपयोग न हो सके। क्षेत्राधिकारी नगर ज्योतिश्री की मौजूदगी तथा गठित समिति की निगरानी में पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब्त मादक पदार्थों का समयबद्ध विनिष्टीकरण न केवल न्यायिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है, बल्कि नशे के अवैध नेटवर्क पर प्रभावी रोक लगाने की दिशा में भी यह एक अहम कदम है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने कहा कि जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी और कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समाज को नशामुक्त बनाने के अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsबलरामपुर: 38 लाख रुपये मूल्य के मादक पदार्थ किए गए नष्ट