पुलिस ने सुकुमारपुर दियारा में आठ देसी शराब भट्टी को किया ध्वस्त
पुलिस अधीक्षक वैशाली के निर्देश पर रूस्तमपुर थाने की पुलिस ने सुकुमारपुर दियारा नदी के किनारे 8 देसी शराब की भट्ठियों को ध्वस्त किया। इस कार्रवाई में करीब 30000 लीटर कच्चा जावा और शराब बनाने के उपकरण को नष्ट किया गया। हालांकि, पुलिस कोई तस्कर गिरफ्तार नहीं कर सकी।

पुलिस अधीक्षक वैशाली के निर्देशानुसार रूस्तमपुर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को करीब दोपहर में सुकुमारपुर दियारा नदी के किनारे जंगलों में संचालित 8 देसी शराब की भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान पुलिस टीम ने करीब 30000 लीटर कच्चा जावा एवं शराब बनाने वाला उपकरण को आग लगाकर नष्ट दिया। पुलिस ने मौके से प्लास्टिक ड्रम, टिन का ड्रम अन्य सामान को नष्ट कर दिया। हालांकि इस दौरान पुलिस किसी तस्कर को गिरफ्तार नहीं कर सकी। पुलिस को दूर से आता हुआ देख शराब तस्कर फरार हो गया। यह जानकारी रुस्तमपुर थानाध्यक्ष कुमार अभिषेक ने दिया।
अध्यक्ष द्वारा यह भी बताया गया कि रूस्तमपुर थाना की पुलिस के द्वारा अवैध शराब के सेवन, निर्माण बिक्री भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर सुकुमारपुर दियारा स्थित जंगलों में 8 देशी शराब की भट्टी को ध्वस्त किया गया। इस दौरान 30000 लीटर कच्चा जावा एवं शराब तैयार करने वाले उपकरण को नष्ट कर दिया गया है। रमेश भगत


