कोर्ट के आदेश पर 11 अवैध असलहे नष्ट किए
कोर्ट के आदेश पर 11 अवैध असलहे नष्ट किएझांसी, संवाददातागरौठा सर्किल के एरच थाने की पुलिस ने मालखाने में रखे 11 अवैध असलहों को नष्ट कर दिया है। यह कार्

झांसी, संवाददाता । गरौठा सर्किल के एरच थाने की पुलिस ने मालखाने में रखे 11 अवैध असलहों को नष्ट कर दिया है। यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की गई। इस दौरान वरिष्ठ अफसर पुलिस क्षेत्राधिकारी और नायब तहसीलदार भी मौजूद रहे। एरच थाने के मालखाने में आर्म्स एक्ट से जुड़े कई मुकदमे चल रहे थे। इन मामलों में जब्त किए गए अवैध हथियारों को हटाने के लिए पुलिस ने गरौठा के सिविल जज, एसीजेएम कोर्ट से इजाजत मांगी थी। कोर्ट ने साल 2000 से 2011 के बीच दर्ज 11 मुकदमों से जुड़े 11 अवैध असलहों को नष्ट करने का आदेश दिया था।
कोर्ट के आदेश के बाद इन हथियारों को नष्ट करने का काम शुरू हुआ। इनमें 7 अवैध तमंचे और 4 छुरियां शामिल थीं। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए एक लोहार को बुलाया गया। उसने पुलिस की मौजूदगी में सभी हथियारों को पीट-पीटकर कबाड़ बना दिया। इस पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई गई, साथ ही मौके पर पंचनामा भी बनाया गया। हथियार नष्ट करते समय प्रशासनिक और पुलिस विभाग की एक टीम मौके पर मौजूद थी। इसमें गरौठा के क्षेत्राधिकारी पीयूष कुमार पाण्डेय, बामौर क्षेत्र के नायब तहसीलदार अमन कुमार, एरच थाने के प्रभारी निरीक्षक सुरजीत सिंह और मालखाना इंचार्ज अखिलेश कुमार शामिल रहे।


