हवालात में मौत का मामला: हो सकती है मजिस्ट्रियल जांच व न्यायिक जांच

हिन्दुस्तान, देवरिया
share

देवरिया में पुलिस कस्टडी में एक डीसीएम चालक की मौत के मामले में मजिस्ट्रियल और न्यायिक जांच की संभावना है। एसपी ने जांच के लिए पत्र भेजा है। चालक बृजपाल को गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया था, और बाद में शौचालय में फंदा लगाकर आत्महत्या की। मामले में कुछ पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है।

हवालात में मौत का मामला: हो सकती है मजिस्ट्रियल जांच व न्यायिक जांच

देवरिया, निज संवाददाता। जिले के खुखुंदू थाने में गांजा के साथ गिरफ्तार डीसीएम चालक की पुलिस कस्टडी में हुई मौत के मामले में मजिस्ट्रियल व न्यायिक जांच हो सकती है। एसपी अभिजीत आर शंकर की तरफ से जांच के लिए पत्र भेजा गया है। माना जा रहा है कि प्रकरण में जल्द ही मजिस्ट्रेटिक जांच शुरू हो सकती है। पुलिस कस्टडी में मौत के मामले की जांच मानवाधिकार आयोग की तरफ से भी की जा सकती है। अमरोहा जिले के अमरोहा देहात थाने के ग्राम सोनडाला फरीदपुर निवासी बृजपाल उर्फ विक्की (38) पुत्र कैलाश सिंह डीसीएम चलाने का काम करते थे।

शुक्रवार को नूनखार रोड से खुखुंदू पुलिस ने उनके डीसीएम को रोक कर तलाशी ली तो उसमें से लगभग डेढ़ क्विंटल गांजा बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने बृजपाल को हवालात में डाल दिया। सुबह बृजपाल ने हवालात के शौचालय में जींस पैंट का फंदा बनाकर लगा लिया। मामले में लापरवाही बरतने पर प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह व दो सिपाहियों को निलंबित किया जा चुका है। अब एसपी की तरफ से मानवाधिकार आयोग, डीएम व जिला जज को जांच के लिए पत्र भेजा गया है। विभागीय जानकारों का कहना है कि पुलिस कस्टडी में मौत हुई है। इसलिए प्रकरण की मजिस्ट्रे , न्यायिक भी जांच होती है। यह दोनों जांच जल्द ही बैठ सकती है। उधर मानवाधिकार आयोग भी इसे संज्ञान में लेकर जांच कर सकता है। पुलिस विभाग की तरफ से मुकदमे की कापी, जीडी की कापी, पंचनामा की कापी भी सभी को मुहैया करा दिया गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsहवालात में मौत का मामला: हो सकती है मजिस्ट्रियल जांच व न्यायिक जांच