अवैध लॉटरी-नशा कारोबार पर कार्रवाई तेज करने के निर्देश
By Newswrap
हिन्दुस्तान, किशनगंजअवैध लॉटरी-नशा कारोबार पर कार्रवाई तेज करने के निर्देश अवैध लॉटरी-नशा कारोबार पर कार्रवाई तेज करने के निर्देश अवैध लॉटरी-नशा कारोबार पर कार्रवाई तेज क

किशनगंज। संवाददाता पुलिस सभागार में सोमवार को प्रभारी एसपी हरिमोहन शुक्ला ने जिले के दोनों एसडीपीओ, थानाध्यक्षों एवं शाखा प्रभारियों के साथ क्राइम मीटिंग आयोजित की। क्राइम मीटिंग में अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर एसपी ने सख्त निर्देश दिए। प्रभारी एसपी हरिमोहन शुक्ला ने स्पष्ट कहा कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले पुलिस पदाधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जबकि उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
अवैध कारोबार पर कार्रवाई
गोष्ठी में प्रभारी एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को अवैध लॉटरी, अवैध मादक पदार्थ और अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही प्रत्येक थानाध्यक्ष को प्रतिदिन स्वयं थाना क्षेत्र में गश्त करने, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, लंबित वारंट, इश्तेहार और कुर्की के मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में अनुसंधान की गुणवत्ता सुधारने, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन तथा बिहार सरकार और पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित विभिन्न पोर्टल एवं मोबाइल एप का शत-प्रतिशत उपयोग करने पर विशेष जोर दिया गया।तकनीकी प्रशिक्षण
ई-सम्मन पोर्टल, दर्पण पोर्टल, सीसीटीएनएस,और ई-साक्ष्य एप पर लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए। प्रत्येक थाना में एक सीसीटीएनएस प्रभारी नियुक्त करने तथा पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को तकनीकी एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण देने पर भी बल दिया गया। क्राइम मीटिंग के दौरान नेपाल सीमा पर अपराध नियंत्रण को लेकर एसएसबी और किशनगंज पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर चर्चा हुई। वहीं मानव तस्करी एवं देह व्यापार की रोकथाम के लिए मानव व्यापार निरोधक इकाई को आसूचना संकलन कर प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।लंबित मामलों का निष्पादन
प्रभारी एसपी ने 300 दिनों से अधिक पुराने लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन, न्यायालय से संबंधित मामलों में समय पर कांड दैनिकी उपलब्ध कराने तथा मुख्यमंत्री ई-डैशबोर्ड एवं सीपीग्राम पर लंबित आवेदनों का निपटारा करने के निर्देश भी दिए। आगामी श्रावणी मेला और अन्य पर्व-त्योहारों को देखते हुए थानाध्यक्षों को विधि-व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखने, संगठित अपराध, भूमि विवाद और सांप्रदायिक मामलों में सतर्क रहकर निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।सामान्य प्रश्न
✦किसने किशनगंज में क्राइम मीटिंग आयोजित की?−
प्रभारी एसपी हरिमोहन शुक्ला ने किशनगंज में क्राइम मीटिंग आयोजित की।
✦क्राइम मीटिंग में किन चीजों पर चर्चा हुई?+
✦प्रभारी एसपी ने थानाध्यक्षों को क्या निर्देश दिए?+
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


