मधुबन में शराब कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 175 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, मोतिहारी
Follow us on Google News
share

मधुबन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की। कौड़िया मोर गांव से शिवशंकर सहनी को 70 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ और भेलवा गाँव से सूरज भगत को 105 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

मधुबन में शराब कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 175 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

मधुबन,एक संवाददाता। गुप्त सूचना के आधार पर मधुबन थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी और देसी चुलाई शराब के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पहली कार्रवाई में कौड़िया मोर गांव से पुलिस ने तस्कर शिवशंकर सहनी को गिरफ्तार किया। उसके पास से रॉयल स्टैग और रॉयल ग्रीन व्हिस्की की कुल 70 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। जब्त शराब में 375 एमएल की 48 बोतलें तथा 750 एमएल की 69 बोतलें शामिल हैं।वहीं दूसरी छापेमारी भेलवा गांव में की गई जहां से सूरज भगत को 105 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पाण्डेय ने बताया कि दोनों आरोपितों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और किसी भी सूरत में क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार नहीं चलने दिया जाएगा। छापेमारी दल में सअनि कन्हैया लाल सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमधुबन में शराब कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 175 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार