1015 लीटर जावा महुआ विनष्ट, 50 लीटर चुलाई शराब बरामद
हिन्दुस्तान, जहानाबाद
भेलावर थाना पुलिस ने भरथुआ गांव में शराब के खिलाफ अभियान चलाया। इस छापेमारी में 1015 लीटर जावा महुआ नष्ट किया गया और 50 लीटर चुलाई शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब बनाने की भट्ठी को ध्वस्त किया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया। अभियान जारी रहने की जानकारी दी गई है।

काको, निज संवाददाता। शराब के निर्माण व कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भेलावर थाना पुलिस ने एलटीएफ के सहयोग से भरथुआ गांव में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने करीब 1015 लीटर जावा महुआ विनष्ट किया और 50 लीटर चुलाई शराब बरामद की। पुलिस ने शराब बनाने की एक भट्ठी ध्वस्त करने के साथ उपकरण भी बरामद किए। कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष ललित कुमार ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। वहीं, पाली पुलिस ने लटनपटी गांव से शराब कारोबारी अनिल कुमार मांझी को गिरफ्तार किया। बेमई गांव से उपेंद्र कुमार और बिमलेश कुमार को शराब के नशे में हंगामा करते पकड़ा गया।


