लखीसराय: किराना दुकान में चल रहा था गांजे का धंधा, 232 ग्राम गांजा के साथ दुकानदार गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

लखीसराय में पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देश पर नशे और अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। पिपरिया थाना पुलिस ने रात छापेमारी करते हुए राम सुंदर यादव को 232 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

लखीसराय: किराना दुकान में चल रहा था गांजे का धंधा, 232 ग्राम गांजा के साथ दुकानदार गिरफ्तार

लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट: पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देश पर जिले में नशा एवं अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पिपरिया थाना पुलिस और अंचल प्रशासन की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नशे के कारोबार पर रोक लगाने के उद्देश्य से सोमवार देर रात पिपरिया थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया गया। पिपरिया थानाध्यक्ष एवं अंचल अधिकारी पिपरिया के संयुक्त नेतृत्व में रात करीब 10:30 बजे ग्राम डीह पिपरिया में कार्रवाई की गई। इस दौरान राम बहादुर महतो के पुत्र राम सुंदर यादव की किराना दुकान की तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान दुकान से 232 ग्राम गांजा बरामद किया गया। बरामदगी के बाद अंचल अधिकारी पिपरिया की उपस्थिति में विधिवत जब्ती की प्रक्रिया पूरी की गई और आरोपी राम सुंदर यादव को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बरामद गांजा को जब्त कर लिया है तथा आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, स्थानीय लोगों से भी अपील की गई है कि यदि उनके क्षेत्र में किसी प्रकार के अवैध नशे के कारोबार की जानकारी हो तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। इस कार्रवाई को नशा मुक्त समाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आगे भी ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें