Firozabad News: डेढ़ करोड़ की साइबर ठगी में 11 और शातिर गिरफ्तार
Firozabad News: साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। डिजिटल अरेस्ट, इन्वेस्टमेंट, पेपर ट्रेडिंग आदि के माध्यम से भोले भाले लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाल

Firozabad News: साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। डिजिटल अरेस्ट, इन्वेस्टमेंट, पेपर ट्रेडिंग आदि के माध्यम से भोले भाले लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले पुलिस के निशाने पर हैं। सिरसागंज, रामगढ़, रसूलपुर, दक्षिण, टूंडला थाना पुलिस ने 1.50 करोड़ से अधिक धनराशि की ठगी करने वाले 11 ठगों को गिरफ्तार कर लिया। इनके खिलाफ तमिलनाडू, केरल, दिल्ली, उप्र, बेंगलुरू, तेलंगाना में मुकदमा पंजीकृत हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से लैपटॉप,आधार कार्ड, पासबुक सहित नकदी बरामद की है। सिरसागंज थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के एक साइबर फ्रॉड शैलेंद्र पुत्र लज्जाराम कुशवाह निवासी करहल रोड कृष्णानगर सिरसागंज को गिरफ्तार किया है।
इसके खिलाफ साइबर फ्रॉड से संबंधित तमिलनाडु में दो मुकदमा पंजीकृत हैं। जिनमें 65 लाख की धनराशि का साइबर फ्रॉड किया गया है। अनुराग उर्फ गोपाल द्वारा विभिन्न माध्यम से साइबर फ्रॉड कर शैलेंद्र के खाते में धनराशि को ट्रांसफर किया है। शैलेंद्र द्वारा फ्रॉड के माध्यम से प्राप्त धनराशि में से चैक के माध्यम से 13.20 लाख रुपये और 10 हजार रुपये एटीएम से कैश निकाले हैं। जबकि अनुराग उर्फ गोपाल पुत्र देवेंद्र निवासी मेहगोरा थाना खैर अलीगढ़ की तलाश की जा रही है।रामगढ़ थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय गैंग के सदस्य मोहम्मद कामिल पुत्र समीउद्दीन निवासी नूर नगर कोहिनूर को गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ कई राज्यों में 5.50 लाख रुपये की साइबर फ्रॉड से संबंधित तीन शिकायतें दर्ज हैं। इसके पास से एक लैपटॉप, मोबाइल, छह आधार कार्ड, एक पैन कार्ड सहित 65000 रूपये की धनराशि बरामद की है। जबकि प्रकाश में आए आमिर पुत्र अख्तर निवासी हाजिपुरा थाना रसूलपुर, राशिद निवासी 30 फुटा थाना रसूलपुर की तलाश की जा रही है। वहीं रसूलपुर थाना पुलिस ने 25000 रुपये की धनराशि का साइबर फ्रॉड करने वाले नीरज कुमार पुत्र सोनपाल सिंह निवासी राठौर नगर आसफाबाद को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से मोबाइल, दो बैंक पासबुक, दो आधार एवं पैन कार्ड बरामद किया है।


