दो माह में 164 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और अफीम बरामद

हिन्दुस्तान, सराईकेला
Follow us on Google News
share

क्रासर- 15 अवैध हथियार और 812 जिंदा कारतूस बरामद 457 गैर-जमानती वारंट का किया निष्पादन

दो माह में 164 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और अफीम बरामद

सरायकेला, संवाददाता । पुलिस ने अपराधियों और ड्रग माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इसके तहत दो माह में 164 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, वहीं भारी मात्रा में अवैध हथियार, कारतूस और मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं। पुलिस ने 15 अवैध हथियार और 812 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके साथ ही लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 457 गैर-जमानती वारंट का निष्पादन किया गया है, जबकि 9 स्थायी वारंटियों को दबोचा गया है। पुलिस ने ड्रग तस्करों के पास से 7.5 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा, 3.018 किलोग्राम अवैध अफीम और 26.45 ग्राम ब्राउन शुगर की खेप जब्त कर नशे के नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है।इस

अभियान में तकनीकी सेल की मदद से पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों से चोरी और गुम हुए 75 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिन्हें उनके असली मालिकों को सौंपा जा रहा है। वहीं, पुलिस ने मानवीय संवेदनाओं को प्राथमिकता देते हुए 62 लापता व्यक्तियों की सकुशल बरामदगी कर उन्हें उनके परिजनों से मिलाया है, जिससे कई परिवारों में खुशियां लौट आई हैं। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे संदिग्ध गतिविधि या नशे के कारोबार की सूचना तुरंत पुलिस को दें,नाम गुप्त रखा जायेगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदो माह में 164 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और अफीम बरामद