घर में गोकशी के दो आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में एक घायल
गुरुवार को इज्जतनगर के गांव मलहऊ में गोकशी की गई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया और दूसरे को मुठभेड़ के दौरान पकड़ा गया। इस घटना में एक सिपाही घायल हुआ है। पुलिस ने 40 किलो गोमांस और गोकशी के उपकरण जब्त किए हैं। फरार आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं।

इज्जतनगर के गांव मलहऊ में गुरुवार दोपहर घर में ही गोकशी कर दी गई। इस पर पुलिस ने दबिश देकर एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया और दूसरा रात में मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने के बाद पकड़ा गया। इस दौरान एक सिपाही भी हाथ में गोली लगने से घायल हुआ है। इज्जतनगर के गांव परतापुर चौधरी में गुरुवार दोपहर अकीलुद्दीन के घर में गोकशी की जा रही थी। सूचना मिलने पर इज्जतनगर इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मौके से पुलिस ने अकीलुद्दीन के साले महलऊ निवासी मोहम्मद खां को गिरफ्तार कर लिया।
यहां से करीब 40 किलो गोमांस, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, गोकशी के औजार आदि भी बरामद किया गया। घटना में शामिल अकीलुद्दीन उर्फ गट्टू, उसका साथी बदायूं में सहसवान निवासी आलम उर्फ अकबर और उसकी पत्नी हसीना फरार हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मोहम्मद खां को जेल भेज दिया और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित कर तलाश में लगा दी गईं।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?


