गोकशी के मुकदमों में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ जल्द गुंडाएक्ट की कार्रवाई की जाएगी

हिन्दुस्तान, हरिद्वार
Follow us on Google News
share

पथरी, संवाददाता गोकशी के मुकदमों में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ जल्द गुंडाएक्ट की कार्रवाई की जाएगीगोकशी के मुकदमों में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ जल्द

गोकशी के मुकदमों में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ जल्द गुंडाएक्ट की कार्रवाई की जाएगी

पथरी क्षेत्र में गोकशी की शिकायतों पर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने अलग-अलग गांवों से गोकशी में संलिप्त 16 आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस की कार्रवाई से गोकशी करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। पथरी क्षेत्र के गांव ऐथल, धनपुरा, अलावलपुर, इब्राहिमपुर, इक्कड, नसीरपुर कला, बोड़ाहेड़ी से लगातार मिल रही गौकशी की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने इसे लोगो को चिन्हित किया जो गौकशी के मामलों में संलिप्त रहते है। पुलिस टीम द्वारा ऐसे 16 लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है।

पुलिस ने इस दौरान अकरम पुत्र जहूर हसन, रियाजूल पुत्र जहूर, अकबर पुत्र शरीफ निवासी गण ग्राम बोडाहेडी, रफीक पुत्र मंगता निवासी ग्राम ऐथल, शाहवीर पुत्र सदीक उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम अलावलपुर, जिहान पुत्र स्व0 मौहम्मद, इस्तकार पुत्र मकीम, इकरार पुत्र इसरार निवासी गण इब्राहिमपुर, आरीफ पुत्र जिम्मू, समून पुत्र तहसीन, तुफैल पुत्र इस्लाम, अब्दुल रहमान पुत्र मुस्तफा निवासी गण इक्कड खुर्द, सलमान पुत्र समशीद निवासी धनपुरा, सलमान पुत्र निसार उर्फ कल्लू, सलमान पुत्र समशीद निवासी नसीरपुरकला, सय्यद पुत्र बसीर निवासी इक्कड खुर्द को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम व0उ0नि0 उपेन्द्र सिह, बबलूस चौहान, उ0नि0 मोहन कठैत, महेन्द्र पुण्डीर, नारायण, जितेन्द्र, मुकेश चौहान आदि को गिरफ्तार किया गया। एसओ रविन्द्र कुमार ने बताया गौकशी में लिप्त व्यक्तियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है। दोबारा लिप्त होने पर ऐसे लोगो के खिलाफ गुंडेक्ट की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsगोकशी के मुकदमों में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ जल्द गुंडाएक्ट की कार्रवाई की जाएगी