विभिन्न मामलों में 18 लोग हुए गिरफ्तार
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बगहाबेतिया में पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर पिछले 24 घंटे में 18 अपराधियों को गिरफ्तार किया। उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत 7 आरोपितों की गिरफ्तारी की गई और 205 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। इसके साथ ही, यातायात नियमों के उल्लंघन पर 77 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

बेतिया। विभिन्न थाना की पुलिस ने अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत पिछले 24 घंटे में उल्लेखनीय कार्रवाई की है।पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 18 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। जिन्हें न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया। उत्पाद अधिनियम के मामलों में सात आरोपितों की गिरफ्तारी की गई। वहीं पुलिस ने अभियान चलाकर 205 लीटर 370 एमएल अवैध शराब भी जब्त की।इसके अलावा लंबित मामलों में तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया गया तथा छह गैर-जमानती वारंटों का निष्पादन भी किया गया।वाहन
जांच अभियान के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए 77 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। वहीं एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।।


