थाने में वर्दी का अनुशासन टूटा, नशे में थानाध्यक्ष से भिड़ा दीवान, मेडिकल के बाद लाइन हाजिर

हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Follow us on Google News
share

कुशीनगर में थाने पर तैनात दीवान ने नवागत थानाध्यक्ष से नशे में उलझकर तनाव उत्पन्न किया। उच्चाधिकारियों को सूचना देने के बाद उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया, जिसके बाद उसे लाइन हाजिर कर दिया गया। पहले भी उसका विवादों में रहना और नशे की हालत में अभद्र भाषा का प्रयोग करना चर्चा में रहा है।

थाने में वर्दी का अनुशासन टूटा, नशे में थानाध्यक्ष से भिड़ा दीवान, मेडिकल के बाद लाइन हाजिर

कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। कुशीनगर के चौराखास थाने में रविवार की सुबह उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब थाने पर तैनात एक दीवान नशे की हालत में सीधे नवागत थानाध्यक्ष से उलझ गया। काफी देर तक समझाने-बुझाने के बावजूद जब वह शांत नहीं हुआ तो मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। अधिकारियों के निर्देश पर उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया, जिसके बाद विभागीय कार्रवाई करते हुए उसे तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया।

घटना का विवरण

रविवार की सुबह करीब आठ बजे नवागत थानाध्यक्ष दिनेश कुमार अपने कार्यालय में पुलिसकर्मियों के साथ थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और अन्य बिंदुओं पर जानकारी ले रहे थे। इसी दौरान दीवान बृजकिशोर सिंह वहां पहुंचा और बिना किसी स्पष्ट कारण के थानाध्यक्ष से बहस करने लगा। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उसने कथित तौर पर अपशब्दों का भी प्रयोग किया।

बीच-बचाव की कोशिश

मामला बढ़ता देख थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर उसे शांत कराने की कोशिश की, लेकिन वह सहयोगी कर्मियों से भी उलझता रहा। इसके बाद पूरे घटनाक्रम की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। उनके निर्देश पर दीवान का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया और मेडिकल के बाद उसे लाइन हाजिर कर दिया गया।

पूनरावृत्ति

बताया जा रहा है कि संबंधित दीवान पहले भी विवादों में रह चुका है। इससे पूर्व उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह नशे की हालत में बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करता दिखाई दिया था। उस घटना के बाद भी विभाग में काफी चर्चा हुई थी।

थानाध्यक्ष का बयान

थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि वह अधीनस्थ पुलिसकर्मियों से थाना क्षेत्र की जानकारी ले रहे थे। इसी दौरान संबंधित दीवान उनसे उलझ गया। मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। उनके निर्देश पर चिकित्सीय परीक्षण कराया गया और बाद में उसे लाइन हाजिर कर दिया गया।

अधिक पूछे जाने वाले प्रश्न

क्यों दीवान को लाइन हाजिर किया गया?
दीवान को नशे की हालत में नवागत थानाध्यक्ष से उलझने और विवाद उत्पन्न करने के कारण लाइन हाजिर किया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।