डायल-112 कर्मियों का सम्मेलन आयोजित
हिन्दुस्तान, उरई
उरई में डायल-112 के अधिकारियों और कर्मचारियों का सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने की। सम्मेलन में उन्होंने रिस्पांस टाइम और कार्य कुशलता सुधारने पर जोर दिया, साथ ही आम जनता से बेहतर व्यवहार करने के लिए निर्देश दिए। उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया।

उरई। संवाददाता अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी की अध्यक्षता में पुलिस लाइन उरई के सभागार कक्ष में डायल-112 में नियुक्त अधिकारियों और कर्मचारियों का सम्मेलन आयोजित किया गया।सम्मेलन में एएसपी ने डायल-112 के रिस्पांस टाइम को और बेहतर बनाने, कार्य कुशलता बढ़ाने तथा जनता से मधुर व्यवहार करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अपराध की सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ित को समय पर मदद मिल सके। इस दौरान ड्यूटी के प्रति लगन और सराहनीय कार्य करने वाले डायल-112 के अधिकारियों व कर्मचारियों को अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।सम्मेलन
में मौजूद कर्मियों को निर्देशित किया गया कि वे आमजन की शिकायतों को गंभीरता से लें और हर कॉल पर संवेदनशीलता के साथ कार्य करें।


