पेशेवर ठगों की संपत्ति जब्त होगी : सीपी

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

वाराणसी में, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने अपराध समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि पेशेवर अपराधियों के खिलाफ केवल मुकदमा नहीं, बल्कि उनकी संपत्तियाँ भी जब्त की जाएंगी। महिला अपराधों की रोकथाम और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जघन्य अपराधों की विवेचना को प्राथमिकता दी गई।

पेशेवर ठगों की संपत्ति जब्त होगी : सीपी
पेशेवर ठगों की संपत्ति जब्त होगी : सीपी

वाराणसी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय पर थाना प्रभारी एवं राजपत्रित अधिकारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की। कहा कि धोखाधड़ी करने वाले पेशेवर अपराधियों पर केवल मुकदमा ही नहीं, नए कानून के तहत उनकी संपत्ति भी जब्त होगी। सीपी ने कहा कि फ्लैट बेचने के नाम पर ठगी करने वाले, साइबर धोखाधड़ी, चोरी, लूट, छिनैती, गौ-तस्करी एवं एनडीपीएस जैसे संगठित अपराधों में संलिप्त पेशेवर अपराधियों के विरुद्ध केवल मुकदमा दर्ज करने तक कार्रवाई सीमित नहीं रहेगी। इन पर एनएसए, गैंगस्टर एवं गुंडा अधिनियम सहित अन्य विधिक प्रावधानों के तहत कठोर कार्रवाई होगी। नए कानून के तहत उनकी संपत्तियों की पहचान कर धारा 107 बीएनएसएस के तहत जब्ती एवं कुर्की की कार्रवाई होगी। मिशन शक्ति फेज-05 के दूसरे चरण को लेकर सक्रिय अभियान चलाने का निर्देश देते हुए कहा कि महिला अपराधों में शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने कहा कि फैंटम दस्ता नए स्वरूप में दिखेगा। उसे और सक्रिय बनाया जाएगा。

अपराध निस्तारण की प्रक्रिया

सीपी ने थाना एवं तहसील समाधान दिवसों में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम के जरिये भूमि, सीमांकन, कब्जा एवं अन्य राजस्व संबंधी प्रकरणों का निस्तारण प्राथमिकता पर करने के लिए कहा। ई-साक्ष्य संकलन प्रक्रिया समय से पूरी करने, जेडएफडी के तहत अतिक्रमण के विरुद्ध नियमित कार्रवाई, सभी डीजे संचालकों के साथ बैठक कर निर्धारित ध्वनि मानक बताने, कांवर मार्गों के नियमित निरीक्षण एवं ड्रोन से संवेदनशील स्थलों की निगरानी का निर्देश दिया।

जघन्य अपराधों की विवेचना

वहीं हत्या, दुष्कर्म एवं अन्य जघन्य अपराधों की विवेचना वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर समय से करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था/मुख्यालय) शिवहरि मीणा, अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) आलोक प्रियदर्शी, डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल, डीसीपी गोमती नीतू, डीसीपी (ट्रैफिक) अनिल कुमार यादव एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अन्य थाना प्रभारी बैठक से ऑनलाइन जुड़े थे।

FAQs related to crime review

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बैठक में किस प्रकार के अपराधों की समीक्षा की?
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बैठक में धोखाधड़ी, साइबर धोखाधड़ी, चोरी, लूट, छिनैती, गौ-तस्करी एवं एनडीपीएस जैसे संगठित अपराधों की समीक्षा की।
Amit Kumar Varma

लेखक के बारे में

Amit Kumar Varma

शॉर्ट बायो : अमित वर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में ‘दैनिक हिन्दुस्तान’ में अपराध, पुलिसिंग, ट्रैफिक, खेल, वीवीआईपी विजिट की रिपोर्टिंग करते हैं।


परिचय एवं अनुभव
अमित वर्मा की पहचान वाराणसी में लीडिंग अखबार के क्राइम एवं खेल रिपोर्टर के तौर पर है। उन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘दैनिक हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में अपराध, पुलिसिंग, ट्रैफिक, खेल, वीवीआईपी विजिट की रिपोर्टिंग करते हैं। अगस्त 2017 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने अखबार के अलावा डिजिटल कंटेंट के लिए काम किया है। पाठकों की रुचि के अनुसार स्टोरी प्रस्तुत करते हैं।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
अमित ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक हिन्दुस्तान में स्ट्रिंगर के तौर पर की। मार्च 2013 से अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबार से जुड़े। वहां पर सिटी डेस्क पर काम करने का अनुभव रहा है। अगस्त 2017 से अब तक दैनिक हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग
स्नातक (कला वर्ग) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं। उनको अपराध, पुलिसिंग, ट्रैफिक, खेल, वीवीआईपी विजिट, रेलवे, रोडवेज, एयरपोर्ट, ट्रांसपोर्ट, एनएचएआई, रोडवेज, कोर्ट, कचहरी बीट की रिपोर्टिंग का अनुभव है। इनमें से हर बीट पर कमांड होने के साथ ही रिसर्च बेस्ड स्टोरी प्रस्तुत करते हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
टीवी, ओटीटी, फिल्म, और लाइफस्टाइल विषयों की गहरी समझ है। कई सेलिब्रिटी एवं खेल सितारों का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। उनका मानना है कि पत्रकारिता विश्वसनीयता की होनी चाहिए। पाठकों को प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना चाहिए। ताकि उनका विश्वास न टूटे।


विशेषज्ञता
अपराध, पुलिसिंग, ट्रैफिक, खेल, वीवीआईपी विजिट, स्पॉट रिपोर्टिंग, किसी भी इवेंट की रिपोर्टिंग
रेलवे, रोडवेज, एयरपोर्ट, ट्रांसपोर्ट, एनएचएआई, रोडवेज, कोर्ट, कचहरी बीट की रिपोर्टिंग का भी अनुभव
रिसर्च बेस्ट स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपेशेवर ठगों की संपत्ति जब्त होगी : सीपी