पुलिसकर्मियों ने ली अहिंसा व कर्तव्यनिष्ठा की शपथ

हिन्दुस्तान, फतेहपुर
Follow us on Google News
share

फतेहपुर में महात्मा गांधी और पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस प्रमुख ने श्रद्धांजलि अर्पित की और अधिकारियों को अहिंसा तथा शांति की शपथ दिलाई। सभी थानों में ध्वजारोहण किया गया और पुलिसकर्मियों ने आदर्शों का अनुसरण करने का संकल्प लिया।

पुलिसकर्मियों ने ली अहिंसा व कर्तव्यनिष्ठा की शपथ

फतेहपुर। महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को पुलिस विभाग में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित क्वार्टर गार्द में एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अहिंसा की परंपरा में विश्वास रखने, हिंसा का विरोध करने तथा समाज में शांति, सामाजिक एवं मानवीय मूल्यों को बनाए रखने की शपथ दिलाई। एसपी ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों समेत उपस्थित पुलिसकर्मियों को उपहार और मिष्ठान वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। पुलिस कार्यालय में एएसपी ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा, अहिंसा और सद्भाव की शपथ दिलाई गई।सभी थानों और चौकियों पर प्रभारियों ने ध्वजारोहण किया। पुलिसकर्मियों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों का अनुसरण करने का संकल्प लिया।अनुसरण करने की शपथ ली।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपुलिसकर्मियों ने ली अहिंसा व कर्तव्यनिष्ठा की शपथ