युवती की रेप के बाद हत्या में दूसरा आरोपी जल्द होगा पुलिस गिरफ्त में
थाना नसीरपुर क्षेत्र में एक युवती की रेप के बाद हत्या के मामले में एक अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस नजदीक पहुँच गई है। पुलिस को आरोपी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है और वह उसे जल्दी गिरफ्तार करने की संभावना जता रही है। मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा होने की उम्मीद है।

थाना नसीरपुर क्षेत्र की एक युवती की रेप के बाद हत्या के मामले से फरार दूसरे अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस नजदीक पहुंच गई है। संभावना है कि बुधवार तक आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी। पुलिस को आरोपी के संबंध में सटीक जानकारी हुई है। वहीं पुलिस की टीमें आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही हैं। पुलिस का मानना है कि मुख्य हत्यारोपी के इस सहयोगी के पकड़े जाने के बाद घटना से जुड़े अन्य तथ्य सामने आने की संभावना है। इसके साथ ही पुलिस होटल संचालक को पकड़ने के लिए भी लगातार दबिश दे रही है। होटल संचालक के पकड़े जाने से होटल में क्या हुआ था उसकी जनकारी हो सकेगी।
वही मामले से जुड़ी मृतका की सहेली से पुलिस की पूछताछ हो चुकी है। जांच के दौरान युवती की कोई भूमिका नजर नहीं आई है। बताते चलें कि 27 अगस्त को गुरुग्राम हरियाणा से लौट रही एक 21 वर्षीय थाना नसीरपुर क्षेत्र के एक गांव की युवती से उसके दोस्त ने होटल में रेप किया था। रेप के बाद आरोपी नितिन उर्फ राहुल ने अपने दोस्त अभिषेक के साथ मिलकर दीवार में युवती का सिर मारकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी थी।


