बुलंदशहर: किशोरी से गैंगरेप के फरार आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली

हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share

बुलंदशहर में पुलिस ने गैंगरेप के मामले में वांछित आरोपी शफीक को धरपा मोड़ के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। आरोपी के पैर में गोली लगी, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। शफीक का साथी भूरा भी गिरफ्तार हुआ। दोनों आरोपियों से एक तमंचा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की गई।

बुलंदशहर: किशोरी से गैंगरेप के फरार आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
बुलंदशहर: किशोरी से गैंगरेप के फरार आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली

बुलंदशहर। खुर्जा देहात थाना पुलिस की धरपा मोड़ के पास चेकिंग के दौरान गैंगरेप के मामले में वांछित आरोपी से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के साथी को भी गिरफ्तार किया है। घायल आरोपी को उपचार के लिए खुर्जा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सीओ खुर्जा शोभित कुमार अत्री ने बताया कि बुधवार की रात पुलिस धरपा मोड़ के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि 6 अक्टूबर को खुर्जा देहात थाना क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी नहर पटरी के पास मौजूद है।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, तो उसने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। उसकी पहचान शफीक पुत्र रफीक निवासी मोहल्ला फैसलाबाद, बुलंदशहर के रूप में हुई है।पुलिस ने शफीक के साथी भूरा पुत्र मुमत्याज निवासी नरसलघाट बुलंदशहर को भी गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक, शफीक 6 अक्टूबर को किशोरी से हुई दुष्कर्म की घटना में वांछित था। पूछताछ में उसने बताया कि घटना के दिन उसका मोबाइल फोन घटनास्थल पर गिर गया था, जिसे तलाशने के लिए वह दोबारा वहां आया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबुलंदशहर: किशोरी से गैंगरेप के फरार आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली