सपा महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव के काफिले को पुलिस ने रोका, हुई नोंकझोंक

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Follow us on Google News
share

दिल्ली के जंतर-मंतर पर समाजवादी पार्टी की महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव डा.सुचि कश्यप और अन्य नेताओं को पुलिस ने रोका। कई घंटे तक नोकझोक के बाद, पदाधिकारियों ने धरना दिया और राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। डा. कश्यप ने भाजपा सरकार पर युवा अधिकारों का हनन करने का आरोप लगाया।

सपा महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव के काफिले को पुलिस ने रोका, हुई नोंकझोंक
सपा महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव के काफिले को पुलिस ने रोका, हुई नोंकझोंक

तिलहर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे धरने में शामिल होने जा रही समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव डा.सुचि कश्यप को तमाम नेताओं के साथ पुलिस ने रोक लिया। सपा नेताओं की पुलिस से जमकर नोंकझोंक हुई। कई घंटे बाद सपा नेताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार पंकज कुमार को दिया।

पुलिस से नोकझोंक

मंगलवार की सुबह लगभग 6 बजे राष्ट्रीय सचिव डा.सुचि कश्यप व सुरेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में कई गाड़ियों से पदाधिकारी दोदराजपुर मोहल्ले से दिल्ली के लिए निकले। इसी दौरान भारी पुलिस बने उनके काफिले को आगे नहीं जाने दिया। दिल्ली जाने के लिए पुलिस से सपा नेताओं की कई बार नोकझोंक हुई और उन्होंने हाईवे पर पहुंचने का प्रयास किया। पुलिस ने अपनी गाड़ियों को लगाकर उनकी गाड़ियों को नहीं निकलने दिया।

धरने का आयोजन

इस पर सभी पदाधिकारी राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर सुचि कश्यप के आवास के बाहर धरने पर बैठ गए। डा.सुचि कश्यप ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार पुलिस से मिलकर युवाओं के हक को खत्म करने का काम कर रही है। लगभग 4 घंटे बाद नायब तहसीलदार पंकज कुमार को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन देकर धरना समाप्त किया। इस दौरान राजीव यादव, केपी सिंह यादव, मोबिन हुसैन, अनुज यादव, अवनीश कुमार, समीर अली, मोनिश, शेखर यादव, साहिल, संदीप यादव आदि मौजूद रहे।

प्रश्न और उत्तर

क्या पुलिस ने सपा नेताओं को रोका?
जी हां, पुलिस ने सपा नेताओं को जंतर-मंतर पर धरने में शामिल नहीं होने दिया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।