शादी करने का झांसा देकर युवती को भगा ले गया
हिन्दुस्तान, बस्ती
बस्ती में नगर पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में आरोपी पवन भारती के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि 25 सितंबर को पवन ने पीड़िता को फोन कर टांडा पुल पर मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद से किशोरी गायब है, और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

बस्ती। नगर पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता की मां का आरोप है कि गत 25 सितंबर की सुबह करीब छह बजे उनकी बेटी को आरोपी पवन भारती ने फोन किया। उसे बहला-फुसलाकर शादी करने की बात कहकर मिलने के लिए टांडा पुल पर बुलाया। इसके बाद से ही उनकी बेटी को कुछ पता नहीं चल रहा है। नगर पुलिस ने अम्बेडकरनगर के इब्राहिमपुर थानाक्षेत्र के रहने वाले आरोपी पवन भारती के खिलाफ केस दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी गई है। मुकदमे की जांच एसआई चन्द्रशेखर राम को सौंपी गई है।


