गोवध के वांछित आरोपी को मुठभेड़ में दबोचा, पैर में लगी गोली

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

गोवध के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा। आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा और अन्य सामान बरामद किए। मामला गोवध निवारण अधिनियम के तहत दर्ज था और आरोपी की पहचान छोटा उर्फ राशिद के रूप में हुई।

गोवध के वांछित आरोपी को मुठभेड़ में दबोचा, पैर में लगी गोली
गोवध के वांछित आरोपी को मुठभेड़ में दबोचा, पैर में लगी गोली

गोवध के वांछित आरोपी को मुठभेड़ में दबोचा, पैर में लगी गोली बरेली, मुख्य संवाददाता। कैंट थाना क्षेत्र में गोवध के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने गुरुवार तड़के मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आरोपी के कब्जे से बरामदगी

पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, स्कूटी, मोबाइल फोन और पशु वध में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार 23 अगस्त को नकटिया नदी पुल के पास हाईवे किनारे झाड़ियों में एक प्लास्टिक के कट्टे में गोवंशीय अवशेष मिलने पर कैंट थाने में गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने 30 अगस्त को दो आरोपियों पैकर इल्मास वारसी खान और नन्हे बाबू उर्फ अतीक खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि एक आरोपी फरार चल रहा था।

आरोपी की पहचान और कार्रवाई

गुरुवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि मुकदमे में वांछित आरोपी कठपुला पुल की ओर आने वाला है। पुलिस ने घेराबंदी की तो स्कूटी सवार संदिग्ध भागने लगा। पीछा करने पर उसकी स्कूटी फिसलकर गिर गई। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और मैदान की ओर भागने का प्रयास किया। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके दाहिने पैर में गोली लग गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम छोटा उर्फ राशिद पुत्र इब्राहिम निवासी मीरपुर वाहनपुर थाना बीसलपुर, पीलीभीत तथा वर्तमान निवासी फरीदापुर चौधरी थाना इज्जतनगर बताया। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाने में लगी है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस मुठभेड़ में पुलिस ने किस आरोपी को गिरफ्तार किया?
पुलिस ने छोटा उर्फ राशिद पुत्र इब्राहिम को गिरफ्तार किया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsगोवध के वांछित आरोपी को मुठभेड़ में दबोचा, पैर में लगी गोली