रक्सा में मुठभेड़, पाक्सो के आरोपी को गोली मारकर धर दबोचा
झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के आरोप में वांछित रतिराम रायकवार को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके चलते उसे पैर में गोली लगी। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके पास से तमंचा, कारतूस, बाइक और नकदी बरामद की।
झांसी। रक्सा थाना क्षेत्र में पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित आरोपी रतिराम रायकवार को पुलिस ने मुठभेड़ में धर दबोचा। अठौंना ओवरब्रिज के पास घेराबंदी के दौरान आरोपी रतिराम ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस, बाइक और नकदी बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी रक्सा थाने में दर्ज पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित था। 13 अगस्त को दर्ज इस मामले में आरोपी पर नाबालिग के साथ गंभीर अपराध के प्रयास का आरोप है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, दो खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, मोटरसाइकिल और 750 रुपये नकद बरामद किए हैं। सीओ सदर प्रिया सिंह ने बताया कि घायल आरोपी का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मुठभेड़, गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ें

