असलहा संग श्रावस्ती का इनामी बदमाश गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, बहराइच
बहराइच में पुलिस ने दुर्गुपुर नहर पुलिया के पास दबिश देकर संदिग्ध अनवर अली को पकड़ लिया। उसके पास से एक बारह बोर का तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। अनवर पर 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं और गैंगस्टर एक्ट के तहत उसका पकड़ने पर 25 हजार का इनाम घोषित है। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

बहराइच, संवाददाता । रानीपुर थानाध्यक्ष हरेन्द्र नाथ राय , वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामकेश, उपनिरीक्षक रवि प्रकाश सिंह, सिपाही भगवानदीन ,राकेश भारती , चंद्र किशोर यादव, राहुल गौड़ ने दुर्गुपुर नहर पुलिया के पास दबिश दी। पुलिस ने एक संदिग्ध को पकड़ तलाशी ली। उसके पास से एक बारह बोर का तमंचा व एक कारतूस बरामद किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रानीपुर थाने के सरवा के मजरे बेंचनपुरवा निवासी अनवर अली के रेट में हुई। गिरफ्तार आरोपी पर रानीपुर थाने के अलावा श्रावस्ती जिले के गिलौला, गोंडा जिले के कर्नेलगंज थानों में 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं। गैंगस्टर एक्ट में श्रावस्ती जिले में उसकी गिरफ्तारी पर 25 हंजार का इनाम घोषित है।
गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किए जाने पर जेल भेज दिया गया है।


