दो कारों से तस्करी कर पटना ले जाई जा रही 1200 शीशी शराब बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
Follow us on Google News
share

मिर्जापुर में पुलिस ने प्रतापपुर नहर पुलिया के पास शराब तस्करी का भंडाफोड़ किया। पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त कार्रवाई में दो कारों से 1200 शीशी अंग्रेजी शराब बरामद की। तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक भाग गया। गिरफ्तार तस्कर शराब को पटना ले जा रहे थे।

दो कारों से तस्करी कर पटना ले जाई जा रही 1200 शीशी शराब बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

मिर्जापुर। अदलहाट थाने की पुलिस ने प्रतापपुर नहर पुलिया के पास रविवार को देर शाम पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने शराब तस्करी का भंडाफोड़ कर दो कारों से बारह सौ शीशी अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों कारों को सीज कर दिया। थानाध्यक्ष बैद्यनाथ सिंह ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली कि मध्य प्रदेश के रीवा से दो कारों में शराब लादकर तस्कर बिहार के पटना जा रहे हैं। सूचना पर एसआई अरुण कुमार यादव ने आबकारी निरीक्षक चुनार मनोज कुमार राय को जानकारी दी।

इसके बाद पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने प्रतापपुर के पास वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान दोनों संदिग्ध कारों को घेरकर रोक लिया गया। आगे चल रही कार को पुलिस ने रोक लिया, जबकि पीछे की कार में सवार एक व्यक्ति कूदकर फरार हो गया। तलाशी लेने पर एक कार से 480 और दूसरी कार से 720 शीशी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। शराब की सभी शीशी 180 एमएल की प्लास्टिक की बोतलों में है।पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने शराब को पटना ले जाने की बात स्वीकार की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नितीश कुमार निवासी अनीसाबाद, फुलवारी थाना और आशीष रंजन निवासी बल्लीचक थाना फुलवारी, पटना का निवासी है। वहीं निरंजन कुमार चिंचवारा, थाना थरथरी, नालंदा, बिहार का निवासी है। पुलिस ने तीनों का चालान कर जेल भेज दिया। फरार तस्कर की तलाश में जुट गयी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदो कारों से तस्करी कर पटना ले जाई जा रही 1200 शीशी शराब बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार