गायघाट पहुंचे डीआईजी ने की मृतक के परिजनों से भेंट
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बलियागायघाट निवासी कामजी गोंड की पुलिस की पिटाई से मौत के बाद तनाव बढ़ गया। डीआईजी सुनील कुमार सिंह ने परिजनों से बातचीत की और मामले की जानकारी ली। परिजनों की तहरीर के आधार पर दो पुलिसकर्मियों और तीन अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोपी पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया।
रेवती। इलाके के गायघाट निवासी कामजी गोंड की कथित रुप से पुलिस की पिटाई से मौत को लेकर उपजे तनाव के बीच रविवार दोपहर बाद डीआईजी (आजमगढ़) सुनील कुमार सिंह पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस उप महानिरीक्षक ने कहा कि परिजनों की तहरीर पर दो पुलिसकर्मियों के साथ ही तीन अन्य पर नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में प्रथमदृष्टया लापरवाही मिलने पर आरोपी एसआई और कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है। बताया कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच सीओ लाइन करेंगी।
डीआईजी ने कहा कि मामले की मजिस्ट्रेटियल जांच के लिए डीएम से अनुरोध किया जायेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


