पीड़ित परिजन से मिले एसपी, सख्त कार्रवाई का दिया आश्वासन

हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने ग्राम मोहम्मदपुर आजमपुर में मृतक गौरव त्यागी के परिजनों से बात की और उन्हें आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। गौरव की 18 अगस्त को हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है और शेष दो को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया।

पीड़ित परिजन से मिले एसपी, सख्त कार्रवाई का दिया आश्वासन

पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह शनिवार को बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर आजमपुर पहुंचे और मृतक गौरव त्यागी के परिजन और ग्रामीणों से वार्ता की। उन्होंने परिजन को आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही शोकाकुल परिजन को सांत्वना भी दी। गौरव त्यागी की 18 अगस्त को थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में हथौड़ों से पीट पीटकर हत्या कर दी गई थी। शनिवार को पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह गौरव त्यागी के घर पहुंचे और उसके पिता फतेह सिंह, अन्य परिजन और ग्रामीणों से बातचीत की। परिजन और ग्रामीणों ने अनुरोध किया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। गौरव उनका इकलौता पुत्र था उसकी निर्ममता से हथौड़ों से वार कर हत्या कर दी गई।

गिरफ्तारी की जानकारी

एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने परिजन को बताया कि पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शेष दो आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। पीड़ित परिजन को किसी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।

हत्या की योजना

कई दिनों से गौरव की रैकी कर रहे थे हत्यारोपी

गौरव हत्याकांड में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों से गहनता से पूछताछ की। पुलिस सूत्रों के अनुसार जमीनी विवाद को लेकर ही इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। मुकदमें की गौरव मजबूत पैरवी कर रहा था जिससे उन्हें लग रहा था कि कहीं सजा न हो जाए। इसको लेकर उन्होंने गौरव की हत्या करने की योजना बनाई। कई दिनों तक उसके आने और जाने के बारे में जानकारी करते रहे, लेकिन मौके नहीं मिल पा रहा था। पुलिस सूत्रों के अनुसार गौरव का एक करीबी की आरोपियों के संपर्क में था, जिससे भी वह गौरव के बारे में जानकारी करते रहते थे। 18 अगस्त को उन्हें जानकारी मिली कि गौरव हापुड़ जा रहा है लेकिन इस बार वह धनौरा मार्ग से निकला है। जिस पर उन्होंने कार से गौरव का पीछा किया और मौके पाते ही कार से टक्कर मारकर गिरा दिया और हथौड़े और लाठी डंडों से जमकर मारपीट की थी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस को पूछताछ में कई और महत्वपूर्ण जानकारी मिली हैं, जिनके बारे में पुलिस जांच कर रही है।

सामान्य प्रश्न

✦गौरव त्यागी की हत्या कब और कैसे हुई?−
गौरव त्यागी की हत्या 18 अगस्त को थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में हथौड़ों से पीट पीटकर की गई थी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपीड़ित परिजन से मिले एसपी, सख्त कार्रवाई का दिया आश्वासन