दुष्कर्म के आरोप में वाराणसी का युवक गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
Follow us on Google News
share

मिर्जापुर, संवाददताता अंतर्गत धारा 64(2)एम बीएनएस व 5एल/6 पाक्सो एक्ट मेंअंतर्गत धारा 64(2)एम बीएनएस व 5एल/6 पाक्सो एक्ट मेंअंतर्गत धारा 64(2)एम बीएनए

दुष्कर्म के आरोप में वाराणसी का युवक गिरफ्तार

मिर्जापुर, संवाददताता । चुनार कोतवाली की पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में वाराणसी के राजातालाब थाना क्षेत्र के शहशाहपुर निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया। पुलिस ने बताया कि बीते 28 जुलाई को एक महिला ने एक आरोपी के खिलाफ नाबालिग पुत्री को शादी का झासा देकर दुष्कर्म करने के बाद धमकी व गाली-गलौज करने के संबंध में रपट दर्ज कराया था। आरोपी के खिलाफ धारा 69,351(3),352 बीएनएस के तहत दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में एक टीम गठित कर दी। टीम के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक चुनार ने शुक्रवार को उप निरीक्षक कुमार संतोष चौकी प्रभारी अदलपुरा को मुखबिर से सूचना मिली कि दुष्कर्म का आरोपी वाराणसी के राजातालाब थाना क्षेत्र के शहशाहपुर गांव निवासी करन पुत्र प्रकाश को अदलपुरा से गिरफ्तार कर अंतर्गत धारा 64(2)एम बीएनएस व 5एल/6 पाक्सो एक्ट के तहत चालान कर दिया।

शांतिभंग में 20 का चालान

मिर्जापुर। जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में 20 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170/126/135 में गिरफ्तार कर चालान कर दिया। इनमें अदलहाट से तीन, जिगना से दो, हलिया व लालगंज से एक-एक, संतनगर से छह और ड्रमण्डगंज थाना क्षेत्र से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस मामले में आरोपी का नाम क्या है?
दुष्कर्म का आरोपी वाराणसी के राजातालाब थाना क्षेत्र के शहशाहपुर गांव निवासी करन पुत्र प्रकाश है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदुष्कर्म के आरोप में वाराणसी का युवक गिरफ्तार