दहेज उत्पीड़न व विवाहिता की मौत के मामले में सास गिरफ्तार
पुवायां में दहेजहत्या की आरोपी महिला गिरफ्तार। पुवायां, संवाददाता। दहेज उत्पीड़न और विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने वांछित सास को गिरफ्तार कर लि

पुवायां, संवाददाता। दहेज उत्पीड़न और विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने वांछित सास को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी महिला को बृहस्पतिवार दोपहर बड़ागांव बाजार के पास से पकड़ा। उसके खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट और विवाहिता को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में पहले से मुकदमा दर्ज है। थाना क्षेत्र के गांव कलंदरगंज निवासी बसंतलाल ने 16 जून को पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी पुत्री सुगंधा देवी को ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि उससे 50 हजार रुपये और एक सोने की चैन की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न होने पर सुगंधा के साथ मारपीट, गाली-गलौज और उत्पीड़न किया जाता था। साथ ही, उसे मायके से विदा कराकर भी नहीं ले जाया गया।
परिवार की स्थिति
परिजनों ने आरोप लगाया कि सुगंधा का पति राजकमल दूसरी शादीशुदा महिला को भगा ले गया था। जिसके बाद वह सुगंधा को फोन और मैसेज कर परेशान करता रहा। मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर सुगंधा ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे 15 जून को उसकी मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने मामले में वांछित कमला पत्नी राजेश निवासी रतनपुर कुंडा को मुखबिर की सूचना पर बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में महिला उपनिरीक्षक रश्मि सागर, महिला कांस्टेबल अनामिका और कांस्टेबल अनुज शर्मा शामिल रहे।


