किसान पर फायरिंग का एक और आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
Follow us on Google News
share

खटीमा में दो महीने पहले भूमि विवाद के चलते खेत में काम कर रहे चंद्रवदन जोशी पर फायरिंग की घटना में पुलिस ने एक वांछित आरोपी सतविंदर सिंह को गिरफ्तार किया है। पहले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, और अन्य की तलाश जारी है। पीड़ित ग्रामीणों की मदद से हमलावर मौके से फरार हो गए थे।

किसान पर फायरिंग का एक और आरोपी गिरफ्तार

खटीमा, संवाददाता। दो माह पूर्व बरी अंजनियां गांव में भूमि विवाद को लेकर खेत में काम कर रहे काश्तकार पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक और वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में चार आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। पांच जुलाई को बरी अंजनियां निवासी चंद्रवदन जोशी खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान स्कॉर्पियो से आए लोगों ने उन पर फायरिंग कर दी। इसमें चंद्रवदन बाल-बाल बच गए। उनके शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिन्हें देखकर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। मामले की जांच के लिए गठित पुलिस टीम ने चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली कि मामले का वांछित आरोपी सतविंदर सिंह उर्फ सोनू कनेटी निवासी कनेटी फार्म बहेड़ी, जिला बरेली यूपी, खटीमा आया हुआ है। सूचना पर पुलिस ने उसे सितारगंज रोड से सुजिया गांव जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल कमल कुमार लुंठी ने बताया कि मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस टीम में एसएसआई केसी आर्या, एसआई राकेश राय और हेड कांस्टेबल रविंद्र नाथ शामिल रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकिसान पर फायरिंग का एक और आरोपी गिरफ्तार