भारी मात्रा में देसी शराब के साथ महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार, दो फरार

हिन्दुस्तान, आरा
Follow us on Google News
share

भोजपुर के बड़हरा थाना क्षेत्र के केशोपुर और मटुकपुर गांवों से पकड़े गये दोनों तस्कर , गिरफ्तार तस्करों में केशोपुर गांव निवासी रामाधार बिंद की पत्नी सुदामा देवी उर्फ माहेश्वरी देवी और कोईलवर थाना...

भारी मात्रा में देसी शराब के साथ महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार, दो फरार

भोजपुर के बड़हरा थाना क्षेत्र के केशोपुर और मटुकपुर गांवों से पकड़े गये दोनों तस्कर न्यायालय की ओर से जारी वारंट के आधार पर महिला को गिरफ्तार करने पहुंची थी पुलिस आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर जिले के बड़हरा थाने की पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में देसी शराब के साथ महिला समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक की गिरफ्तारी केशोपुर, जबकि दूसरे की मटुकपुर गांव से की गयी। गिरफ्तार तस्करों में केशोपुर गांव निवासी रामाधार बिंद की पत्नी सुदामा देवी उर्फ माहेश्वरी देवी और कोईलवर थाना क्षेत्र के बड़का चंदा गांव निवासी सोने लाल यादव के पुत्र अरुण यादव शामिल हैं। हालांकि छापेमारी के दौरान अरुण यादव के दो साथी भागने में सफल रहे। अरुण यादव के पास से 410 लीटर देसी शराब और दो बाइक जब्त की गयी है। सुदामा देवी उर्फ माहेश्वरी देवी के पास से तीन लीटर देसी शराब बरामद की गयी। अरुण यादव का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है। वह पूर्व में हत्या, डकैती, चोरी और शराब कांड मामले में आरोपित रहा है। पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित की ओर से बुधवार को जारी प्रेस बयान में यह जानकारी दी गयी है।

तस्करों की गिरफ्तारी की प्रक्रिया

पुलिस के अनुसार न्यायालय की ओर से सुदामा देवी उर्फ माहेश्वरी देवी के खिलाफ वारंट जारी किया गया था। इस आलोक में बड़हरा थाने की पुलिस उसकी गिरफ्तारी को लेकर केशोपुर गांव पहुंची थी। पुलिस को देख वह भागने लगी। तभी सशस्त्र बल के सहयोग से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास रहे बर्तन की तलाशी ली गयी, तो उसमें तीन लीटर देसी शराब बरामद की गयी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के लौंग बाबा मठ से दो बाइक पर भारी मात्रा में शराब लेकर तीन तस्कर मटुकपुर गांव की ओर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मटुकपुर गांव पहुंची, तो बाइक सवार तीनों तस्कर शराब छोड़कर भागने लगे। सशस्त्र बल के सहयोग से भाग रहे तस्करों में अरुण यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान दोनों बाइक पर लदी 410 लीटर देसी शराब बरामद की गयी। दोनों बाइक भी जब्त कर ली गयी है। इस मामले में सभी के खिलाफ बड़हरा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है。

प्रश्न और उत्तर

✦भोजपुर जिले में शराब की तस्करी का मामला कब सामने आया?−
यह मामला भोजपुर जिले के बड़हरा थाने में हाल ही में सामने आया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsभारी मात्रा में देसी शराब के साथ महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार, दो फरार