तीन थानों से 25-25 हजार के तीन इनामी बदमाश गिरफ्तार
मिर्जापुर जिले की पुलिस ने वाराणसी जोन में विशेष अभियान के तहत तीन शातिर पुरस्कार घोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। एसपी अपर्णा रजत कौशिक के अनुसार, 29 जुलाई से 20 अगस्त तक चलाने वाले अभियान में कछवां, जमालपुर, और लालगंज पुलिस ने विभिन्न मामलों में फरार तीन आरोपियों को पकड़ा है।

मिर्जापुर, संवाददाता। वाराणसी जोन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिले की पुलिस ने तीन शातिर पुरस्कार घोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
अभियान का विवरण
एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि एडीजी जोन वाराणसी के निर्देश पर 29 जुलाई से 20 अगस्त तक वांछित एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार किए गए अपराधी
अभियान के दौरान कछवां पुलिस ने आरोपी भदोही जिले के सुरियावां थाना क्षेत्र के मधुपट्टी गांव निवासी संतोष उपाध्याय को गिरफ्तार किया है। वह एनडीपीएस एक्ट में वांछित था। वहीं जमालपुर पुलिस ने औरैया जिले के अजीतमल थाना क्षेत्र के दलेलनगर निवासी बेताब आलम को गिरफ्तार किया है। जो गैंगस्टर एक्ट फरार चल रहा था। तीसरे आरोपी बिहार के रोहतास के धुर्माबाद निवासी गुफरान को लालगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज था। तीनों आरोपी काफी दिनों से फरार चल रहे थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी थीं। तीनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। एसपी ने बताया कि तीनों इनामी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।


