पास्को एक्ट के मामले में एक गिरफ्तार, जेल
By Newswrap
हिन्दुस्तान, सीवानबड़हरिया में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के आरोपी कमलेश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी एक वर्ष से फरार था। थाना अध्यक्ष ने गुप्त सूचना पर मुसहरी गांव में छापेमारी की, जिससे आरोपी को दबोच लिया गया।

बड़हरिया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार थाना क्षेत्र के मुसहरी निवासी रामनाथ सिंह के पुत्र कमलेश कुमार सिंह बताया जाता है। बता दें कि एक वर्ष पूर्व कमलेश कुमार सिंह के खिलाफ पास्को एक्ट के मामले पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। जैसे ही थाना अध्यक्ष छोटन कुमार को घर पर रहने की सूचना मिली, उन्होंने एक टीम को गठित कर एसआई अमित कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने मुसहरी गांव में छापेमारी कर दबोच लिया।
इधर पुलिस गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव , आज का मौसम , Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज और क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


