पाक्सो के दो आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, बलिया
Follow us on Google News
share

बलिया के गड़वार पुलिस ने पाक्सो एक्ट के आरोपी विजय पासवान को गिरफ्तार किया है। उसे 16 वर्षीय लड़की को बहला-फुसला कर भगाने के आरोप में पकड़ा गया। पुलिस ने लड़की को भी सुरक्षित बरामद कर लिया। इसके अलावा, रेवती पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पाक्सो के दो आरोपी गिरफ्तार

बलिया। गड़वार पुलिस ने पाक्सो एक्ट के आरोपी गाजीपुर जिले के मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के बैजलपुर निवासी विजय पासवान को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। एक गांव के व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया था कि 16 साल की उसकी बेटी शुक्रवार को अपनी मौसी के गई थी। वहां उसे बहला-फुसला कर शादी करने के उद्देश्य से विजय पासवान भगा ले गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। शनिवार को पुलिस ने उसे गड़वार क्षेत्र के चिलकहर रेलवे पूर्वी मोड़ के पास से दबोच लिया। पुलिस ने लड़की को भी सकुशल बरामद कर लिया।उधर,

रेवती पुलिस ने दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के मामले से एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी अर्जुन कुमार हल्दी थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव का रहने वाला है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।