दुकानदार से 25 हजार की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, बहराइच
मटेरा पुलिस ने दुकानदार से 25 हजार की रंगदारी मांगने के आरोपी मोहम्मद उमर (45) को गिरफ्तार किया। दुकान चलाने के नाम पर 2 सितंबर को उसे धमकाने के आरोप में शिकायतकर्ता ने थाने में तहरीर दी थी। आरोपी के खिलाफ पहले से कई केस दर्ज हैं।

बहराइच। मटेरा पुलिस ने दुकानदार से 25 हजार की रंगदारी मांगने के आरोपी मोहम्मद उमर को गिरफ्तार किया है। उसे रविवार को मटेरा बाजार स्थित रेलवे अंडरपास के पास से पकड़ा गया।पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता ने थाने में तहरीर दी थी। आरोप था कि 2 सितंबर को अमवा मौलवी निवासी मोहम्मद उमर (45) ने दुकान चलाने के नाम पर धमकाया। उसे मोहरबा क्षेत्र में बुलाकर 25 हजार रुपये की रंगदारी मांगी गई और डराया-धमकाया गया।तहरीर के आधार पर मटेरा थाने में आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 308(5) और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई।पुलिस
का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पहले से कई केस दर्ज हैं।


