पॉक्सो व अपहरण मामले में नामजद आरोपित गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
Follow us on Google News
share

ओबरा, संवाद सूत्र।क्ष नीतीश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें युवक को नामजद किया गया था। अनुसंधान के दौरान गुप्त सूचना मिली कि...

पॉक्सो व अपहरण मामले में नामजद आरोपित गिरफ्तार

ओबरा, संवाद सूत्र। ओबरा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और नाबालिग के अपहरण के मामले में कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपित को रोहतास जिले से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान जम्होर थाना क्षेत्र के तेलडीहा बीघा निवासी सनीश कुमार उर्फ अनीश कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें युवक को नामजद किया गया था। अनुसंधान के दौरान गुप्त सूचना मिली कि आरोपित रोहतास जिले में रह रहा है। सूचना का सत्यापन कर पुलिस टीम ने वहां छापेमारी की और आरोपित व नाबालिग को बरामद किया।

नाबालिग को न्यायालय में बयान दर्ज कराने के लिए भेजा गया है। नामजद आरोपित को पॉक्सो एक्ट और अपहरण के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपॉक्सो व अपहरण मामले में नामजद आरोपित गिरफ्तार