बच्ची से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

चीज दिलाने के बहाने स्कूल में ले जाकर किया था दुष्कर्मबच्ची से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजाबच्ची से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार,

बच्ची से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

पूरनपुर/घुंघचाई। हिटी स्कूल में ले जाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी घर के बाहर से बच्ची को चीज दिलाने के बहाने सरकारी स्कूल में ले गया। उसके बाद घिनौने कृत्य को अंजाम दिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।थाना घुंघचाई क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 7 वर्षीय बच्ची गुरुवार को घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान पड़ोस का रहने वाला रिश्ते का भाई 22 वर्षीय गुरफाम उर्फ गुलफान पुत्र नूर हसन वहां पहुंच गया। आरोपी गुरफाम बच्ची को दुकान से चीज दिलाने के बहाने से गांव के सरकारी स्कूल में ले गया।

वहां उसने दुष्कर्म किया। उसके बाद मौके से फरार हो गया। बच्ची ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी मां को दी थी। उसके बाद गांव में खलबली मच गई। घुंधचाई थाना पुलिस ने गुरुवार की शाम बालिका की मां की ओर से आरोपी गुरफाम के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। गुरुवार देर रात पुलिस ने आरोपी को मटहैना चौराहा की पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। थाना अध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि घटना के कुछ देर बाद ही दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे जेल भेज दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsबच्ची से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा