दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी, आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

हिन्दुस्तान, कन्नौज
Follow us on Google News
share

कन्नौज में एक किशोरी के गर्भवती होने और गर्भपात की दवा खिलाने के मामले में पुलिस ने आरोपी राजीव के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। राजीव ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। उपचार के बाद किशोरी की हालत में सुधार हुआ है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी, आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र में दुष्कर्म के बाद किशोरी के गर्भवती होने और गर्भपात की दवा खिलाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने राजीव पुत्र बड़का के खिलाफ दुष्कर्म समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। आरोप है कि राजीव ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। इसके बाद गर्भपात कराने की नीयत से उसे दवा खिलाई गई। दवा के सेवन के बाद किशोरी की तबीयत बिगड़ गई और उसे अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। परिजनों ने उसे पहले गुगरापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।

चिकित्सकों के अनुसार किशोरी करीब दो माह की गर्भवती थी। उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। शहर कोतवाल जितेंद्र प्रताप ने बताया कि मामले में देररात मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे न्जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।