18 लाख 70 हजार की फर्जी निकासी करने वाला धराया
बक्सर में पुलिस ने 18 लाख 70 हजार की फर्जी निकासी करने वाले रविश कुमार को गिरफ्तार किया है। उसने क्लोन चेक और फर्जी आधार के जरिए यह राशि निकाली थी। जांच में फर्जी दस्तावेजों की पहचान में कठिनाई आई, लेकिन वैज्ञानिक अनुसंधान से उसकी पहचान कर ली गई।

पूछताछ आरोपित ने क्लोन चेक तैयार कर बैंककर्मियों को दिया था धोखा जांच में फर्जी आधार और दस्तावेज से पहचान नहीं हो पा रही थी बक्सर, हमारे संवाददाता।
गिरफ्तारी की जानकारी
क्लोन चेक व फर्जी आधार कार्ड के आधार पर 18 लाख 70 हजार की फर्जी निकासी करने वाले को पुलिस ने पांच साल बाद गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनियांव गांव निवासी रविश कुमार है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर निवासी भोला पासवान के बैंक खाता बिहार ग्रामीण बैंक में था। वर्ष 2021 में भोला पासवान चेक का क्लोन तैयार रविश कुमार ने कराया था। साथ ही फर्जी दस्तावेज व आधार कार्ड पर एक बैंक खाता खोला था। उसी खाता में 18 लाख 70 हजार रुपए ट्रांसफर करा लिया था। क्लोन चेक से बैंककर्मी भी धोखा खा गए थे। ट्रांसफर के बाद तत्काल रविश ने रुपया की निकासी कर ली। कुछ दिनों बाद जब भोला पासवान राशि निकासी के लिए गया। तब पता चला कि उसके खाते से बड़ी राशि की निकासी कर ली गई है। इसके बाद उसने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी। पुलिस की जांच में फर्जी आधार व दस्तावेज से पहचान नहीं हो पा रही थी। लेकिन, पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान का सहारा लिया। पुलिस ने फर्जी कार्य करने वाले की पहचान की। इसी बीच रविश कुमार अपना गांव छोड़कर पटना रहने लगा। इसके बाद पुलिस ने पटना में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शनिवार को जेल भेज दिया जाएगा। (बक्सर से नवीन पाठक)

