नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाने के आरोप में एक गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, सिमडेगा
Follow us on Google News
share

सिमडेगा के कोलेबिरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में अनुज वर्मा नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें नाबालिग को तमिलनाडु ले जाने का प्रयास किया जा रहा था।

नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाने के आरोप में एक गिरफ्तार

सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। कोलेबिरा थाना क्षेत्र की एक नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाने के आरोप में पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने बताया कि एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि कोलेबिरा थाना क्षेत्र की एक नाबालिग को मानव तस्कर बहला फुसला कर तमिलनाडु लेकर जा रहे हैं। सूचना के आलोक में अहातु थाना की पुलिस तुरंत कार्रवाई करते हुए नाबालिग को लेकर जा रहे मानव तस्कर यूपी निवासी अनुज वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। मानव तस्कर का सहयोग दे रही पीड़ित नाबालिग के गांव की हीं एक किशोरी को भी निरुद्ध किया गया।

मौके पर कई पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।