पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार
सीवान में मुफस्सिल थाना पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम के तहत फरार चल रहे आरोपी मुकेश यादव उर्फ डॉन को गिरफ्तार किया। वह छोटपुर गांव का निवासी है और उसके खिलाफ मामला दर्ज था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की और उसे न्यायिक हिरासत में भेजा। कानूनी कार्रवाई जारी है।

सीवान, निप्र। मुफस्सिल थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक मामले में फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटपुर गांव निवासी पारस यादव के पुत्र मुकेश यादव उर्फ डॉन के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेजते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुफस्सिल थाने में दर्ज कांड संख्या 116/26 में मुकेश यादव उर्फ डॉन नामजद एवं प्राथमिक आरोपित है। मामला दर्ज होने के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी और संभावित ठिकानों पर नजर रख रही थी।
इसी क्रम में मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की गई। मुफस्सिल थाना पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। साथ ही मामले की जांच भी आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस ने कहा कि फरार आरोपितों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून से बचने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


