कर्नाटक से हत्या के आरोपी को दबोचा, 50 हजार का था इनाम
फतेहपुर के हरदौली गांव में एक वर्ष पूर्व वृद्ध रामसिंह की हत्या के मामले में फरार आरोपी रोहित को कर्नाटक से गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने गाली गलौज पर विवाद के बाद वृद्ध को लोहे के दरवाजे में सिर पटक कर मारा था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

फतेहपुर, संवाददाता। हरदौली गांव में एक वर्ष पूर्व गाली गलौज के विरोध में वृद्ध की हत्या में फरार 50 हजार का इनामिया को पुलिस ने कर्नाटक से गिरफ्तार कर लाई है।पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया।बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव निवासी रामसिंह की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। बताया था कि बड़े भाई शिवदयाल को गाली दी थी, जिसका विरोध करने पर लोहे के दरवाजे में सिर पटक पटक के मारा था। इलाज के दौरान वृद्ध ने दम तोड़ दिया था। पुलिस आरोपी के खिलाफ धाराएं बढ़ाकर तलाश शुरू कर दी लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ से कोषों दूर रहा।
एसपी द्वारा 25 हजार इनाम की घोषणा कर दी गई। इसके बाद पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज द्वारा इनाम की धनराशि को बढ़ाकर 50 हजार कर दी गई। पुलिस ने आरोपी रोहित निवासी हरदौली को कर्नाटक के विजयपुरा जिला के शाही पार्क, जलनगर टीनशेड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को कोतवाली ले आई और कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय से जेल भेज दिया। सीओ प्रियांक जैन ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा गया है।


