फर्जी इंश्योरेंस पालिसी से ठगी करने का आरोपी धराया

हिन्दुस्तान, आजमगढ़
Follow us on Google News
share

आजमगढ़ में पुलिस ने फर्जी इंश्योरेंस पालिसी से ठगी करने वाले आरोपी रवि कुमार झा और अंकित जायसवाल को गिरफ्तार किया है। रॉयल सुंदरम जनरल इंश्योरेंस कंपनी के प्रतिनिधि की शिकायत पर यह कार्यवाही की गई। आरोपी को चाणक्य प्लेस, नई दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है।

फर्जी इंश्योरेंस पालिसी से ठगी करने का आरोपी धराया

आजमगढ़। मुबारकपुर थाना की पुलिस ने फर्जी इंश्योरेंस पालिसी से ठगी करने के आरोपी को पकड़ा है। रॉयल सुंदरम जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के अधिकृत प्रतिनिधि की शिकायत पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही थी। उसने आरोप लगाया था कि रवि कुमार झा पुत्र विनोद झा और अंकित जायसवाल के कूटरचित इंश्योरेंस पॉलिसी तैयार कर आम जनता से धोखाधड़ी की है। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को रवि कुमार झा निवासी वर्तमान पता चाणक्य प्लेस पार्ट-1, उत्तमनगर जनकपुरी थाना जनकपुरी नई दिल्ली; मूल पता- भासर चौक वार्ड नंबर 10 सीतामढ़ी जिला सीतामढ़ी बिहार को बड़ी अर्जेंटी तिराहे के पास से गिरफ्तार किया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsफर्जी इंश्योरेंस पालिसी से ठगी करने का आरोपी धराया