जिले में अलग अलग थाना क्षेत्रों से साइबर ठगी में 5 शातिर गिरफ्तार
जिले में अलग अलग थाना क्षेत्रों से साइबर ठगी में 5 शातिर गिरफ्तारजिले में अलग अलग थाना से साइबर ठगी मेंजिले में अलग अलग थाना से साइबर ठगी मेंजिले में

जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन साइबर व्रज' के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एनसीआरपी और समन्वय पोर्टल पर मिली शिकायतों के आधार पर कार्रवाई करते हुए अलग अलग थाना क्षेत्रों से साइबर धोखाधड़ी के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों द्वारा म्यूल खाते खुलवाकर एवं अन्य तरीकों से साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था।
पुलिस की गिरफ्तारी
रविवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसपी क्राइम नरेश कुमार ने बताया कि थाना खुर्जा नगर पुलिस ने नवलपुरा निवासी मोंटू पुत्र चंद्र मोहन को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खाते से साइबर धोखाधड़ी की 63 शिकायतें मिलीं, जिनमें 2,24,624 रुपये की ठगी का खुलासा हुआ। उसके पास से एक मोबाइल और दो सिम कार्ड बरामद हुए हैं। थाना सिकंदराबाद पुलिस ने मोहल्ला अंसारियान निवासी अतीबुर रहमान पुत्र आतुर रहमान को पकड़ा है। आरोपी नौकरी दिलाने और रिश्तेदार बनकर लोगों को ठगता था। उसके खिलाफ दो मामलों में 88,500 रुपये की ठगी के सबूत मिले हैं। उसके पास से एक मोबाइल व सिम बरामद हुआ। थाना डिबाई पुलिस ने गालिबपुर निवासी जयश्री पुत्री तेजपाल सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी पर ऑनलाइन माध्यमों से 38,000 रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। थाना अहमदगढ़ पुलिस ने गंगावास निवासी अभिषेक पुत्र जगपाल को गिरफ्तार किया। उसके खाते से कर्नाटक, तमिलनाडु समेत चार राज्यों से कुल 23,149 रुपये की ठगी का पता चला है। वहीं, थाना जहांगीराबाद पुलिस ने सलगवा निवासी अरविंद पुत्र विनोद को गिरफ्तार किया। आरोपी के खाते के माध्यम से महाराष्ट्र, तेलंगाना और बिहार जैसे राज्यों में 5,500 रुपये की साइबर धोखाधड़ी की गई थी। एसपी क्राइम ने बताया कि पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में धारा 318(4) बीएनएस और 66D आईटी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किए हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


