तीन लड़कियों को भगाने वाले को भेजा न्यायिक हिरासत में

हिन्दुस्तान, मोतिहारी
Follow us on Google News
share

हरसिद्धि पुलिस ने सुंदर महतो के पुत्र चंदन कुमार को गिरफ्तार किया, जिसने तीन लड़कियों को भगाया था। लड़कियां हरसिद्धि बाजार से गायब हो गई थीं और 36 घंटे के भीतर बरामद कर ली गईं। अब उनका मेडिकल जांच करवाकर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

तीन लड़कियों को भगाने वाले को भेजा न्यायिक हिरासत में

हरसिद्धि एक संवाददाता। तीन लड़कियों को एक साथ भगाने वाला शिवहर जिला के तरियानी थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी सुंदर महतो के पुत्र चंदन कुमार को हरसिद्धि पुलिस ने आवश्यक पूछ ताछ के बाद मोतिहारी न्यायिक हिरासत में बुधवार को भेज दिया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि बरामद लड़कियों का मेडिकल जांच के बाद न्यायालय में उपस्थित करा कर बयान करवाया जाएगा। न्यायालय से प्राप्त आदेश के आलोक में आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताते चले की पिछले रविवार को मठ लोहियार पंचायत के छत वनिया टोला के तीन लड़किया हरसिद्धि बाजार से गायब हो गई थी। मामले में छत्तीस घंटे के अंदर पीएसआई प्रीतम कुमार ने गोरखपुर जंक्शन से तीनों लड़कियों को बरामद करते हुए चंदन को गिरफ्तार किया था।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsतीन लड़कियों को भगाने वाले को भेजा न्यायिक हिरासत में