बेनीपुर:शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, दरभंगा
बेनिपुर उत्पाद थाना पुलिस ने घर से निकलकर होम डिलेवरी के लिए जा रहे संजीव पासवान को शराब के साथ गिरफ्तार किया। वहीं, बहेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने 1100 लीटर विदेशी शराब जब्त की। शराब के धंधेबाज पहले से वाहन छोड़कर भाग गए। एसएचओ ने कार्रवाई की पुष्टि की।

विजय कुमार राय,बेनीपुर। बेनीपुर उत्पाद थाना पुलिस ने शनिवार को थाना क्षेत्र के पौड़ी भेड़ियाही टोल से स्व. गंगाराम पासवान के पुत्र संजीव पासवान को शराब के साथ गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष श्रीनिवास पटेल ने बताया कि वह घर से निकलकर होम डिलेवरी के लिए जा रहा था। उसी क्रम में दबोच लिया गया। उसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उधर, बहेड़ा थाना क्षेत्र के लवानी गांव में शनिवार को पुलिस ने छापेमारी कर एक चारचक्का वाहन से 1100 लीटर विदेशी शराब जब्त की। छापेमारी से पूर्व धंधेबाज शराब लदा वाहन को छोड़कर फरार हो गया।
एसएचओ पंकज कुमार ने इसकी पुष्टि की है।

