किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, बस्ती
share

बस्ती के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी के साथ लगभग 6 महीने से दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पीड़िता ने पेट दर्द होने पर अपने नाना को जानकारी दी थी। आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।

किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

बस्ती। क्षेत्र के एक गांव में करीब 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोप है कि आरोपी करीब छह महीने से किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म कर रहा था। पीड़िता के नाना के मुताबिक, गांव का ही पप्पू किशोरी से जबरन दुष्कर्म करता था। पेट में दर्द होने पर किशोरी ने नाना को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद मामले का पता चला। कुछ वर्ष पहले किशोरी के माता-पिता की मौत हो चुकी है और वह नाना के घर रहती है। आरोप है कि आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी।

प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद राजभर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। शुक्रवार सुबह पुलिस ने पचपेड़वा चौराहे से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। महिला पुलिस की निगरानी में किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकिशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार