दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, बागेश्वर
कपकोट में पुलिस ने 17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी 29 वर्षीय कविंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया और फिर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। 13 अगस्त को वादी की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

देवेंद्र पांडे, कपकोट। कपकोट में 17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेशी के बाद न्यायिक हिरास्त में जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, वादी की तहरीर पर 13 अगस्त को थाना कपकोट में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा ने थानाध्यक्ष कपकोट को आरोपित की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए रविवार को आरोपी 29 वर्षीय कविंद्र कुमार पुत्र दलीप राम, निवासी ग्राम बांसे, थाना कपकोट को गिरफ्तार कर लिया है।


